22वीं वाहिनी एसएसबी महराजगंज में सैनिक सम्मेलन का आयोजन, उत्कृष्ट जवानों का हुआ सम्मान
महराजगंज: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी के मुख्यालय में कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में एक विशाल सैनिक सम्मेलन संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में वाहिनी के वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और सभी जवानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने वाहिनी की प्रशासनिक व्यवस्था, परिचालन कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित जवानों और अधिकारियों को अनुशासन, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। कमांडेंट ने सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय प्रशिक्षण को पूरी सजगता से चलाने पर बल दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट ने कार्मिकों की समस्याओं और उनके सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जवानों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। साथ ही जवानों को बल की समृद्ध परंपराओं के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
विशेष उपलब्धियों और उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों व जवानों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कमांडेंट ने सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।
सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुए इस सैनिक सम्मेलन से जवानों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ, जिससे संगठन की कार्यकुशलता को एक नया बल मिला है।