अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन का शिकंजा, भोर में पुलिस-राजस्व टीम की दबिश; मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

आशुतोष मिश्र निचलौल महराजगंज 15 Nov 2026, 04:01 PM 41 व्यूज
Main Image

प्रभात लाइव, निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव के सिवान में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर रविवार भोर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की। मौके से मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक, बहुआर चौकी इंचार्ज मनोज गुप्ता को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि बैठवलिया गांव के सिवान में कुछ लोग बिना अनुमति मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लोड कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज ने तत्काल लेखपाल मनीष पटेल को बुलाया और पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।टीम के पहुंचते ही मौके पर बिना वैध कागजात के मिट्टी खनन और ढुलाई किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद अधिकारियों ने मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर बहुआर चौकी पहुंचाया, जहां उसे सीज कर दिया गया।चौकी इंचार्ज मनोज गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन के मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी गई है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में कांस्टेबल रामाशीष यादव और विकास यादव भी शामिल रहे।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)