आज सरावल महोत्सव में गूंजेगी निरहुआ की आवाज, भोजपुरी सुपरस्टार के दीदार को उमड़ेगी भीड़

आशुतोष मिश्र महराजगंज 13 Nov 2026, 12:35 PM 95 व्यूज
Main Image

ज्योति मगर, श्याम राना समेत कई कलाकार भी देंगे प्रस्तुति, नेपाल के पश्चिम नवलपरासी में चल रहे दूसरे सरावल कृषि, पर्यटन एवं औद्योगिक व्यापार मेले को लेकर दर्शकों में उत्साह

प्रभात लाइव, नवलपरासी। नेपाल के पश्चिम नवलपरासी जिले के सरावल में आयोजित दूसरे सरावल कृषि, पर्यटन, संस्कृति तथा औद्योगिक व्यापार मेला–2083 में आज भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता एवं गायक दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ अपनी सांगीतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और भोजपुरी संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजकों के मुताबिक, निरहुआ आज दोपहर दो बजे मंच पर प्रस्तुति देंगे।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

सरावल उद्योग वाणिज्य संघ की ओर से आयोजित इस मेले में निरहुआ के साथ गायक श्याम राना, कपिलदेव धवल, लोकगायक शुक्र बीजी, मॉडल एवं डांसर प्रिया चौधरी और दुर्गा नेपाल भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

आयोजकों ने पत्रकार सम्मेलन के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए आम नागरिकों से मेले में पहुंचने की अपील की है। संघ के अध्यक्ष शुसान्त शर्मा घिमिरे ने कहा कि मेले की सफलता में आम लोगों और दर्शकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

वहीं, सरावल गांवपालिका अध्यक्ष सुखाड़ी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मेला स्थानीय कृषि, पर्यटन, संस्कृति और व्यापार को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक पहचान मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने भी सभी से सहयोग की अपील की।

मेले के आगामी कार्यक्रमों में 28 कार्तिक को चर्चित गायिका ज्योति मगर और माहि मनीषा, 29 कार्तिक को गंगु क्षेत्री तथा 30 कार्तिक को गायक दुर्गेश थापा अपनी प्रस्तुति देंगे।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

17 नवंबर को भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी और भोजपुरी गायक एवं अभिनेता राजा भोजपुरिया कार्यक्रम में शामिल होंगे। दो मंसिर को मॉडल एवं डांसर प्रीति पासवान की प्रस्तुति के साथ मेले का समापन होगा।

सरावल गांवपालिका-2 स्थित मगरमुढ़ा खेल मैदान में आयोजित इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कृषि, पर्यटन एवं औद्योगिक व्यापार प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र हैं।

आयोजकों का मानना है कि निरहुआ समेत चर्चित कलाकारों की मौजूदगी से मेले में दर्शकों की अच्छी भीड़ जुटेगी। यह आयोजन स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार, पर्यटन विकास, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार और कला-संस्कृति के संरक्षण को नई पहचान देने का प्रयास है।

शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)