गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट किया गया वाटर कलर पोर्ट्रेट, डॉ. अजय कुमार की कलाकारी की सराहना
प्रभात लाइव, गोरखपुर। गोरखपुर स्थित पवित्र गोरखनाथ मंदिर परिसर में एक विशेष मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय स्तर के चित्रकार एवं काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही (संत रविदास नगर) में ललित कला विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनका आकर्षक वाटर कलर पोर्ट्रेट भेंट किया।डॉ. अजय कुमार द्वारा तैयार यह पोर्ट्रेट ए-3 आकार के पेपर पर जल रंग (वाटर कलर) तकनीक से बनाया गया है। इस कलाकृति में रंगों के बारीक संयोजन और सूक्ष्म कलात्मकता के माध्यम से मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व, ओजस्विता और आत्मीय भावों को जीवंत रूप देने का प्रयास किया गया है। चित्र की बारीकियां और रंगों का प्रभाव कलाकार की रचनात्मक प्रतिभा को दर्शाते हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कलाकृति को सहर्ष स्वीकार किया और डॉ. अजय कुमार के कलात्मक प्रयास एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री से इस तरह की मुलाकात और अपनी बनाई कलाकृति भेंट करना डॉ. अजय कुमार के लिए एक विशेष उपलब्धि और गौरवपूर्ण क्षण रहा।इस अवसर पर एडवोकेट प्रवीण गुप्ता, अमित सिंह उर्फ मोनू और एडवोकेट रोहित यादव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने इस मुलाकात को यादगार बताते हुए कलाकार की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके डॉ. अजय कुमार की इस कलात्मक भेंट ने एक बार फिर चित्रकला के माध्यम से भावों और व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करने की कला को विशेष पहचान दिलाई।
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
जारीकर्ता: डॉ. अजय कुमार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
असिस्टेंट प्रोफेसर, ललित कला
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही (संत रविदास नगर)