कटका सिवान में कथित अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी समेत पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं
प्रभात लाइव,निचलौल(महराजगंज)। निचलौल क्षेत्र के कटका सिवान जंगल के पास कथित अवैध खनन की सूचना पर खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक जेसीबी मशीन समेत पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। पकड़े गए सभी वाहनों को निचलौल थाने में सुपुर्द कर दिया गया है।
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि कटका सिवान जंगल के आसपास बिना वैध अनुमति मिट्टी खनन किए जाने की सूचना जिम्मेदार अधिकारियों को मिली थी। सूचना के आधार पर खनन अधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई के दौरान खनन कार्य में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं।
कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मौके पर खनन से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। टीम ने पकड़े गए वाहनों को कब्जे में लेकर निचलौल थाने में सुपुर्द कर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
अब संबंधित विभाग द्वारा खनन स्थल पर मिट्टी खनन की अनुमति, वाहनों के अभिलेख, खनन की मात्रा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय स्तर पर जंगल और सिवान क्षेत्रों में मिट्टी के अवैध खनन को लेकर निगरानी की मांग उठती रही है। ऐसे में विभागीय कार्रवाई के बाद यह भी महत्वपूर्ण होगा कि जांच में खनन की अनुमति और नियमों के उल्लंघन से जुड़े तथ्य क्या सामने आते हैं।
> खनन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि कटका सिवान क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया, जिन्हें निचलौल थाने में सुपुर्द किया गया है। वाहनों और खनन से संबंधित अभिलेखों की जांच की जा रही है। जांच में यदि बिना अनुमति खनन या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।