ठूठीबारी के करदह गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के करदह गांव में शुक्रवार सुबह एक 27 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
मृतक की पहचान अजय विश्वकर्मा (27) पुत्र रामानंद विश्वकर्मा, निवासी करदह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अजय गुरुवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया तो अजय का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
सूचना पर पहुंची ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक कुछ समय से रोजगार को लेकर चिंतित रहता था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना के बाद पूरे करदह गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।