नेपाल से नाव के जरिए पहुंचा 75 बोरी कद्दू बीज, सीमा पर पिकअप चालक गिरफ्तार

आशुतोष मिश्र निचलौल महराजगंज 04 Nov 2026, 05:14 PM 214 व्यूज
Main Image

तस्करी की कोशिश नाकाम, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई से तस्करों में मचा हड़कंप

प्रभात लाइव | निचलौल, महराजगंज।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 बोरी कद्दू बीज लदी एक पिकअप को पकड़ लिया। मौके से पिकअप चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि कद्दू बीज नेपाल से नाव के जरिए नारायणी नदी के रास्ते भारतीय सीमा में लाया गया था। इसके बाद उसे पिकअप पर लादकर कुशीनगर भेजने की तैयारी थी। कार्रवाई के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की भोर में निचलौल थाना क्षेत्र की बहुआर पुलिस चौकी और एसएसबी झुलनीपुर की संयुक्त टीम सीमा से सटे तेरह चार पुल के पास रात्रि गश्त कर रही थी। बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, एसआई कपिल प्रजापति, कांस्टेबल रामाशीष यादव, सरफुद्दीन और आनंद शुभम वर्मा टीम के साथ मौजूद थे। इसी दौरान एसएसबी झुलनीपुर के एसआई सामान्य रविन्द्र कुमार यादव भी अपनी टीम के साथ गश्त पर मिले।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल से नाव के जरिए नारायणी नदी के रास्ते टेल फॉल ठोकर संख्या एक तक कद्दू बीज पहुंचाया गया है। वहां से गेड़हवा होते हुए एक पिकअप के जरिए इसे तेरह चार पुल की तरफ ले जाया जा रहा है। तस्करी के इस माल को कुशीनगर पहुंचाने की योजना है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी पथलहवा के निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय को भी अवगत कराया गया।

इसके बाद संयुक्त टीम ने गेड़हवा पुल के पास घेराबंदी कर वाहनों की निगरानी शुरू कर दी। कुछ ही देर में एक संदिग्ध पिकअप आती दिखाई दी। टीम ने टॉर्च की रोशनी में वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में कद्दू बीज लदा मिला। पूछताछ में चालक ने अपना नाम हैदर अली निवासी खैरहवा दूबे, थाना परसामलिक बताया। पिकअप में कुल 75 बोरी कद्दू बीज बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी का वजन 40 किलोग्राम बताया गया है। इस तरह बरामद बीज का कुल वजन करीब 3000 किलोग्राम यानी तीन टन है।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कद्दू बीज लदी पिकअप को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। मामले में कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बड़ा सवाल यह है कि जब नेपाल से नाव के जरिए सामान भारतीय सीमा में पहुंचाकर उसे सड़क मार्ग से दूसरे जनपदों तक भेजने की कोशिश हो रही है, तो इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान और भूमिका की जांच कितनी आगे बढ़ेगी? संयुक्त टीम की इस कार्रवाई ने एक बार फिर भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय तस्करी के रास्तों और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)