निचलौल में पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
बोरियों और 18 गत्तों में भरी मिली मिश्रित आतिशबाजी, विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
प्रभात लाइव,निचलौल/महराजगंज। त्योहारों और विशेष अवसरों के दौरान आतिशबाजी के अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए चल रही कार्रवाई के बीच निचलौल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वार्ड नंबर 7, कोर्ट मोहल्ला में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार की मिश्रित आतिशबाजी बरामद की है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय के नेतृत्व में निचलौल पुलिस टीम ने 2 नवंबर को कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना निचलौल में दर्ज मुकदमा संख्या 294/2026, धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम से संबंधित कार्रवाई के दौरान वार्ड नंबर 7, कोर्ट मोहल्ला निवासी कौशेन पुत्र धनीफ, उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके घर के पास से 8 बोरियों और 18 गत्तों में रखी विभिन्न प्रकार की मिश्रित आतिशबाजी बरामद की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
बरामद सामान में चकरी, धमाका बम, फुलझड़ी, स्काई रोशनी सहित अन्य प्रकार की आतिशबाजी शामिल बताई गई है। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी और बरामदगी मंगलवार को अपराह्न करीब 3:10 बजे की गई।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, हेड कांस्टेबल रजनीश सिंह, कांस्टेबल आनंद सिंह और महिला कांस्टेबल काजल शामिल रहीं। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही, जिसमें तहसीलदार अमित सिंह अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए।
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
निचलौल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री करने वालों के बीच हलचल देखी जा रही है।
निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।