मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक

आशुतोष मिश्रा निचलौल महराजगंज 18 Oct 2026, 04:03 PM 109 व्यूज
Main Image

मटरा धमऊर में नुक्कड़ नाटक के जरिए महिला सुरक्षा, नए कानूनों और साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

प्रभात लाइव, निचलौल (महराजगंज)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम मटरा धमऊर में मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। निचलौल थाना मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और पीजीएसएस टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा के उपायों तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के तरीके भी बताए। महिलाओं को समझाया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय संबंधित विभाग अथवा पुलिस से सहायता लें।इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो अधिनियम और मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए लोगों को इनके खिलाफ जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आसपास की अन्य महिलाओं और बालिकाओं को भी सुरक्षा संबंधी जानकारी देने की अपील की।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सरकारी सुविधाओं से जोड़ना और समाज में सुरक्षित वातावरण तैयार करना रहा।इस अवसर पर एएचटीयू प्रभारी पंकज पाल, शीतलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी, उपनिरीक्षक संजय यादव, उपनिरीक्षक वंदना कुमारी, महिला कांस्टेबल गुड़िया, अंजली, अंजू और सपना तथा कांस्टेबल आशुतोष, संदीप और उत्कर्ष मिश्र सहित टीम के अन्य सदस्य  सहित ग्राम प्रधान पन्ने लाल, राजाराम मौजूद रहे।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)