सेक्रेड हार्ट स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, गरबा नृत्य से भक्तिमय हुआ परिसर
नवदुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ बच्चों ने दी गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति, शिक्षकों ने आयोजन को बनाया यादगार
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
प्रभात लाइव,निचलौल, महराजगंज। नगर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में दशहरा का पावन पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। नवदुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव आनंद कुमार त्रिपाठी ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद ‘जय अम्बे गौरी’ आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रम आगे बढ़ा। मां दुर्गा की आराधना के बीच बच्चों ने पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव में चार चांद लगा दिए। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। गरबा की लय और भक्ति गीतों से विद्यालय का वातावरण उत्साहपूर्ण और भक्तिमय बना रहा।
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और पर्वों के महत्व से परिचित कराने का प्रयास किया गया। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ने के साथ ही सामूहिक सहभागिता और रचनात्मक प्रतिभा को भी प्रोत्साहन मिलता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका प्रजिला मनु, जया भट्ट और व्यायाम शिक्षक दुर्गेश चौरसिया का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो और प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने वाले शिक्षकों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों और धार्मिक उल्लास के बीच दशहरा उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।