बोदना गांव में धूमधाम से निकली श्रीराम की बारात, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

आशुतोष मिश्रा निचलौल महराजगंज 17 Oct 2026, 07:17 PM 69 व्यूज
Main Image

हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, रामलीला मंचन देखने उमड़ रही भीड़; 20 अक्टूबर को होगा आयोजन का समापन

Trending

प्रभात लाइव | निचलौल, महराजगंज।निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा बोदना में शनिवार को भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव पर भव्य बारात निकाली गई। दोपहर बाद बड़े टोले से शुरू हुई बारात विभिन्न मार्गों से होते हुए नौडीहवा टोला तक पहुंची। बारात में बोदना समेत आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। बारात देखने के लिए सड़कों के किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने बारात का स्वागत किया। धार्मिक उल्लास के बीच निकली बारात ने पूरे गांव का माहौल राममय कर दिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।21 वर्षों से चली आ रही है रामलीला की परंपराग्राम सभा बोदना में पिछले 21 वर्षों से दुर्गा प्रतिमा स्थापना और रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 12 अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू हुआ है। इसमें जय श्रीराम आदर्श रामलीला मंडल, शाखा अयोध्या धाम, झुंझुनू घाट के कलाकार रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर रहे हैं। आयोजन श्री वेदांती जी महाराज, सिसवा-अमहवा, महराजगंज से जुड़े रामलीला मंडल के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है।रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को विवाह प्रसंग के अवसर पर निकाली गई बारात कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।जनप्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूदकार्यक्रम में ग्राम प्रधान कमलेश साहनी, अभिराज साहनी, मुकेश मद्धेशिया, मनोज मौर्य, धर्मेंद्र प्रजापति, धनदयाल साहनी और जयप्रकाश गौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस सतर्क रही। पुलिस की निगरानी में बारात शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।आयोजकों के अनुसार, रामलीला कार्यक्रम का समापन 20 अक्टूबर को होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला मंचन देखने पहुंच रहे हैं।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)