व्यापारी हितों की आवाज बुलंद करने को एकजुट हुए कारोबारी, सुरेंद्र रौनियार को मिली कमान
लक्ष्मीपुर खुर्द (महराजगंज)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को लक्ष्मीपुर खुर्द में व्यापार मंडल का गठन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की उपस्थिति में स्थानीय व्यापारियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया।
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
व्यापारियों की सहमति से किराना व्यवसायी सुरेंद्र रौनियार को अध्यक्ष, संतोष निगम को उपाध्यक्ष, मिथिलेश कुमार को महामंत्री, राजू को कोषाध्यक्ष, आशुतोष मिश्रा को मीडिया प्रभारी तथा सुरेंद्र निगम को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रादेशिक टीम लगातार संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र में व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है और व्यापार मंडल व्यापारी हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई व्यापारी मौजूद रहे।