रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 30 लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ ठूठीबारी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, युवाओं से लेकर महिलाओं तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

आशुतोष मिश्रा ठूठीबारी महराजगंज 04 Oct 2026, 11:39 PM 216 व्यूज
Main Image

प्रभात लाइव, ठूठीबारी (महराजगंज)। किसी जरूरतमंद के लिए रक्त की एक-एक बूंद जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। इसी सामाजिक सरोकार को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को ठूठीबारी कस्बे के शिशु विद्यालय जूनियर हाईस्कूल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। होप एंड हेल्प वेलफेयर सोसाइटी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री श्याम मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

शिविर का उद्घाटन स्थल सीमा शुल्क चौकी ठूठीबारी के अधीक्षक सुभाष यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद रक्तदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शिविर में युवाओं के साथ युवतियों और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक और सुमन चैरिटेबल ब्लड सेंटर महराजगंज की टीम ने रक्तदाताओं का पंजीकरण, आवश्यक जांच और रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

कार्यक्रम संयोजक नीरज सोनी और ओंकार वर्मा ने बताया कि होप एंड हेल्प वेलफेयर सोसाइटी वर्ष 2022 से लगातार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है। ठूठीबारी के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग इन शिविरों में पहुंचकर रक्तदान करते हैं। संस्था का उद्देश्य लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के लिए मुश्किल समय में बड़ी मदद है। समय पर रक्त उपलब्ध होने से कई मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिल सकती है।

शिविर के दौरान तीनों संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य, स्वयंसेवक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजन ने लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ समाज में सहयोग और मानवता का संदेश भी दिया।

शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)