मानदेय बढ़ाने की मांग पर गोसेवकों का कार्य बहिष्कार, एनजीओ के जिम्मेदार पर अभद्र भाषा के आरोप
प्रभात लाइव,निचलौल(महराजगंज)। जिला गोसदन मधवलिया में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गोसेवकों में नाराजगी के बाद कार्य बहिष्कार किया गया। गोसेवकों ने अपनी समस्याओं को लेकर निचलौल खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की।
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
गोसेवकों का आरोप है कि वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान बातचीत में एनजीओ के जिम्मेदार द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने से कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। गोसेवकों ने अपनी मांगों और समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
ज्ञापन सौंपने के दौरान गोसेवकों ने मानदेय संबंधी समस्या के समाधान, कार्यस्थल पर बेहतर व्यवहार तथा अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग रखी। मामले में खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने गोसेवकों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
खंड विकास अधिकारी के आश्वासन के बाद सभी गोसेवक कार्य बहिष्कार समाप्त कर अपने काम पर लौट गए। इससे गोसदन में गोवंश की देखभाल का कार्य भी दोबारा सुचारु रूप से शुरू हो गया।
गोसेवकों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि अधिकारियों के स्तर से उनकी मानदेय संबंधी मांग और अन्य समस्याओं पर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि दिए गए आश्वासन के बाद मानदेय बढ़ाने की मांग पर विभाग और संबंधित संस्था की ओर से क्या निर्णय लिया जाता है।