सीमा पर शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, 135 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार
प्रभात लाइव,निचलौल(महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 135 लीटर नेपाली देशी शराब (सोफी) बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य लोग सामान छोड़कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। बरामद शराब को पांच बोरियों में भरकर भारत लाया जा रहा था।
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज के एफ समवाय झुलनीपुर की सीमानिचलौल थाना के चौकी शीतलापुर के आसूचना कार्मिक को सूचना मिली कि कुछ लोग सीमा स्तंभ संख्या 502 के रास्ते नेपाल से भारत की ओर अवैध सामान लेकर प्रवेश कर सकते हैं। सूचना पर सीमा चौकी शीतलापुर प्रभारी ने एसएसबी और पुलिस चौकी रेंगहिया की संयुक्त टीम गठित की।
एसएसबी की ओर से एसआई धनवीर सिंह रावत के नेतृत्व में एएसआई कैलाश चंद, आरक्षी अवधेश कुमार और आरक्षी ओम प्रकाश सैनी शामिल रहे। पुलिस टीम में निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर पुलिस चौकी प्रभारी सूरज तिवारी, आरक्षी अजीत, आरक्षी संतोष गोंड और आरक्षी सोनू गोंड शामिल रहे। संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 502 के पास नाका लगाकर निगरानी शुरू की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
कुछ देर बाद नेपाल की ओर से कई व्यक्ति भारत की सीमा में प्रवेश करते दिखाई दिए। उनके सिर पर बोरियां रखी थीं। नाका पार्टी को देखते ही वे सामान छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगे। टीम ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग सीमा पार कर भागने में सफल रहे।
मौके पर छोड़ी गई पांच बोरियों की तलाशी में नेपाली देशी शराब की 15 पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 30 बोतल और प्रत्येक बोतल में 300 मिलीलीटर शराब थी। इस तरह कुल 450 बोतल यानी 135 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई।
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शिवम साहनी पुत्र रमेश, निवासी डिगही, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है।
अब आगे की कार्रवाई में बरामद शराब को नियमानुसार जब्त कर आवश्यक अभिलेखीय कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित पुलिस के सुपुर्द कर उसके खिलाफ प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, फरार आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस स्तर पर आवश्यक जांच एवं प्रयास किए जाएंगे। बरामद शराब के स्रोत और इसे सीमा पार से भारत लाने वाले नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ और जांच की जाएगी।