स्वच्छता ही सेवा पर संगोष्ठी, बच्चों को दिलाया स्वच्छता का संकल्प
प्रभात लाइव,निचलौल/महराजगंज। नगर के सैक्रेड हार्ट स्कूल में मंगलवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्टम इंस्पेक्टर शिवम पाण्डेय और कस्टम अधीक्षक संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ भारत मिशन में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान के साथ किया। उन्होंने अतिथियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
बच्चों को संबोधित करते हुए कस्टम इंस्पेक्टर शिवम पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ विद्यालय परिसर को भी साफ-सुथरा रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के साथ पौधरोपण को भी बढ़ावा देना चाहिए और लगाए गए पेड़ों की देखभाल करनी चाहिए, ताकि भविष्य में स्वच्छ एवं शुद्ध हवा मिल सके।
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
कस्टम अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल हमारा दायित्व नहीं, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है। उन्होंने बच्चों से कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, आसपास गंदगी न फैलाने और स्वयं स्वच्छ रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा बनकर प्रत्येक व्यक्ति एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो, शशिन्द्र त्रिपाठी, हवलदार लवकुश शर्मा, कांस्टेबल शौर्य, मलय शंकर पाठक समेत विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार पाण्डेय ने किया।