दो दशक से सेवाएं दे रहे रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री से मांगा हक एचआर पॉलिसी लागू करने, 24 हजार मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की उठाई मांग

आशुतोष मिश्रा निचलौल महराजगंज 28 Sep 2026, 03:12 PM 238 व्यूज
Main Image

प्रभात लाइव,निचलौल (महराजगंज)। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में करीब दो दशक से रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले रोजगार सेवकों ने सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमसागर पटेल के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की अपील की है।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

रोजगार सेवकों का कहना है कि वे लंबे समय से सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मनरेगा के तहत ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने, कार्यों की निगरानी और ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के संचालन में उनकी जिम्मेदारियां अहम हैं। इसके बावजूद कई वर्षों से उनकी प्रमुख मांगें लंबित हैं।

रोजगार सेवकों ने पत्र में कहा कि चार अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं में शामिल एचआर पॉलिसी अब तक शासनादेश का रूप नहीं ले सकी है। विभागीय स्तर पर इसे अभी भी शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन बताया जा रहा है। संघ ने एचआर पॉलिसी को तत्काल लागू करने की मांग की है।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

इसके साथ ही रोजगार सेवकों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, न्यूनतम 24 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित करने तथा मानदेय भुगतान के लिए अलग बजट की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने मानदेय का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई।

Trending
🔥 इसे भी पढ़ें (ताज़ा खबर)
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

रोजगार सेवकों ने मृतक आश्रितों से संबंधित शासनादेश संख्या 73/38-7002 (099)/143/20219, दिनांक 18 मार्च 2024 का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग भी की है। उनका कहना है कि पात्र परिवारों को इसका लाभ समय से मिलना चाहिए।

इसके अलावा रोजगार सेवकों ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में भी कार्य दिए जाने की मांग की है। उन्होंने महिला मेट को वीबी-ग्राम जी में दिए जा रहे कार्यों का हवाला देते हुए रोजगार सेवकों को भी एनआरएलएम से जोड़ने की मांग की। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है।

शेयर करें:

⚡ 10 तत्काल पोस्ट खबरें

🔥 12 ट्रेंडिंग खबरें (सबसे ज्यादा पढ़ी गई)