पिलर 501 के पास मिलीं कपड़ों से भरी दो बोरियां, 70 नग बरामद; पुलिस जांच में जुटी” भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध कपड़ों की बरामदगी, 31 सूट और 39 साड़ियां मिलीं
प्रभात लाइव, निचलौल/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने दो बोरियों में रखे कपड़े बरामद किए हैं। यह सामान सीमा स्तंभ संख्या 501 के पास धमउर गांव के समीप लावारिस हालत में मिला। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों बोरियों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शीतलापुर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो कद्दू बीज बरामद; दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार
शीतलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी के अनुसार, बरामद दो बोरियों से 31 अदद सूट के कपड़े और 39 अदद साड़ियां मिली हैं। सीमा क्षेत्र में निगरानी के दौरान पुलिस टीम की नजर लावारिस पड़ी बोरियों पर पड़ी, जिसके बाद उन्हें कब्जे में लिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद कपड़े कहां से लाए गए थे और सीमा क्षेत्र में इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था। इसके अलावा आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि सामान के संबंध में किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जा सके।
शीतलापुर में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद; बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
सीमा क्षेत्र में लावारिस सामान की बरामदगी के बाद सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने बरामद कपड़ों को किसी तस्करी से जोड़कर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही सामान के स्रोत और उसे सीमा क्षेत्र में रखे जाने के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।